आर. सी. एफ. पुलिस थाना अंतर्गत लावारिस बीमार महिला को स्थानिक नागरिक द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया । इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

आर. सी. एफ. पुलिस थाना अंतर्गत लावारिस बीमार महिला को स्थानिक नागरिक द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया ।  इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। 



चेम्बूर मुंबई  न्यूज़ परफेक्ट २४ की रिपोर्ट। 


आर. सी. एफ. पुलिस थाना अंतर्गत एक लावारिस बीमार महिला को चेम्बूर के रहिवासियों ने इसके इलाज के लिए राजावाड़ी हॉस्पिटल में दिनांक ०६/०९/२०२१ को भर्ती कराया था। दिनांक १७/०९/२०२१ को शाम ४:०० बजे महिला की मृत्यु हो गई।  जिसकी जानकारी आर. सी. एफ. पुलिस थाने को दी गई। आर. सी. एफ. पुलिस ने अपमृत्यु रजी क्रमांक १०९/२१ कलम १७४ सी. आर. पी.सी . के तहत रजिस्टर किया।  अभी तक इस महिला के कोई भी वारिस का पता नहीं चला आर. सी. एफ. पुलिस थाने ने इसकी जानकारी न्यूज़ परफेक्ट २४ को दिया।  हम अपने चॅनेल के माध्यम से आप सभी से निवेदन करते है।  की , इस महिला के वारसदार जो कोई  भी है कृपया कर मा. राकेश बबनागरे  पुलिस अधिकारी व सुनीता चौरे पुलिस अधिकारी से संपर्क कर इस महिला के शव  को ले सकते है।  

Post a Comment

0 Comments